फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 19 -- फर्रुखाबाद। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने बच्चे से कुकर्म में आरोप तय कर दिये हैं। दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है। सजा के बिंदु पर 22 जनवरी को सुनवाई होगी। घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है। एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके आठ वर्षीय पुत्र को 18 जुलाई 2017 से बुखार आ रहा था। इस वजह से वह घर में ही रहता था। सुबह पुत्र को नहला रही थी तो पुत्र ने उसे बताया कि 17 जुलाई 2017 को शाम 5 बजे जब वह स्कूल में खेल रहा था तो उसी समय अनुज सड़क के किनारे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने अनुज को दोषी करार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.