गौरीगंज, अप्रैल 1 -- अमेठी। संवाददाता जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डीएम संजय चौहान ने नवप्रवेशी बच्चों को रोली-टीका लगाकर, माला पहनाकर और चॉकलेट देकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें किताबें और बैग वितरित किए गए। इसके बाद बच्चों की जागरूकता रैली और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर डीएम संजय चौहान ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को स्कूल तक लाना नहीं, बल्कि उनके भीतर नई उम्मीद और उत्साह का संचार करना भी है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों में यह विश्वास जगाना जरूरी है कि वे भी आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चि...