बच्चे समेत चार लोगों पर कुत्तों का हमला, दहशत पसरी
मेरठ, जून 23 -- कंकरखेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत है। सोमवार सुबह सुंदरनगर और गांव जेवरी में बच्चे समेत चार लोगों पर कुत्तों ने हमलाकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। जानकारी के अनुसार गांव जेवरी निवासी ईशा पत्नी ताहिर पर गली में कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर उसको बचाया। वहीं सुंदरनगर निवासी 47 वर्षीय सतीश कुमार पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा 16 वर्ष के कार्तिक पुत्र सतीश को भी कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। 11 साल के अर्नव पुत्र विपिन पर भी गली में खेलते समय कुत्ते ने हमला कर दिया। चारों घायलों को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए।लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.