बच्चे लेने पहुंची विवाहित को मारपीट कर भगाया, केस दर्ज
उन्नाव, अगस्त 24 -- अचलगंज। मायके से अपने बच्चे लेने ससुराल आई विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सास, ससुर व दो ननदों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। बारासगवर थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव निवासिनी रोशनी का विवाह 6 साल पहले अचलगंज थाना के खन्ना पुरवा गांव निवासी पंकज के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुरालीजनों ने 4 माह पहले उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। तबसे वह मायके में अपने पिता के साथ रह रही है। रविवार को वह अपने दोनों बच्चों को लेने ससुराल गई तो बच्चे न देकर उसे मारपीट कर भगा दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सास किरन, ससुर रामसेवक, ननद शिवानी व काजल के विरुद्ध गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.