बगहा, मार्च 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय हाल ही में आए दिन हो रहे बच्चों के अपहरण, मानव तस्करी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर संत कोलंबस स्कूल में सोमवार को स्ट्रेंजर डेंजर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के इंटरैक्ट क्लब, बाल संसद तथा अन्य छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से 'स्ट्रेंजर डेंजर' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सतर्कता की भावना जागृत करना था। स्कूल परिसर में लगाए गए आकर्षक पोस्टरों 'स्ट्रेंजर्स आर डेंजर' एवं 'स्टेंजर डेंजर' के स्लोगनों के मध्य छात्रों ने छोटे-छोटे जीवंत अभिनय प्रस्तुत किए।जिनमें सड़क पर अजनबी से बातचीत न करने, अज्ञात वाहनों में न चढ़ने, संदिग्ध व्यवहार पर तुरंत शिक्षक-अभिभावक को सूचित करने जैसे व्यावहारिक संदेश दिए गए।अभिनयों के दौरान छात्रों ...