बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर विद्यालय और जिला का नाम रोशन करें
जहानाबाद, मार्च 25 -- अरवल, निज संवाददाता। शहर के हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल में दसवीं के छात्र- छात्राएं के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि दसवीं तक की पढ़ाई सफलतापूर्वक करने के बाद छात्र-छात्राएं आगे जाकर मन लगाकर अध्ययन करें एवं अपने गांव, विद्यालय एवं जिला का नाम रोशन करें। बच्चे देश के भविष्य हैं। कोई नेता और कोई पदाधिकारी बनेगा तभी जिले का विकास होगा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह, मुखिया विवेकानंद, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमितेश कुमार, जिले के बुद्धिजीवी गणमान्य लोग एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। फोटो- 25 मार्च अरवल- 22 कैप्शन- अरवल स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल में छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.