नई दिल्ली, मई 16 -- शेफाली शाह उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपनी बात रखने से कभी झिझकती नहीं हैं फिर चाहे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फैंस को जिंदगी की सलाह देना हो। अब शेफाली ने शादी, रिलेशनशिप और बच्चे पैदा करने पर अपनी राय बताई। उन्होंने बताया कि कैसे शादी और पैरेंटहुड को लेकर एक प्रेशर रहता है हमारी सोसाइटी में। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बच्चों की बजाय डॉग्स रख लो।शेफाली ने दी सलाह शादी जल्दबाजी में मत करो लिली सिंह से बात करते हुए शेफाली ने रिलेशनशिप को लेकर बात की और यंग लड़कियों को सलाह दी कि जल्दी शादी ना करें। वह बोलीं, तब मत करो जब आप बच्चे हो। भगवान के लिए ऐसा मत करो। आपको लोगों को मिलना चाहिए और फाइनल च्वाइस करने से पहले लोगों से खूब मिलो। मैं सबसे कहती हूं कि अगर आप शादी पर विश्वास करते हो तो विश्वास करो, इसमे...