नई दिल्ली, जुलाई 29 -- बच्चों का बिस्तर पर सुसु कर देना एक आम बात है, खासकर छोटे बच्चों के साथ यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है। इससे माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता गद्दे पर पड़ने वाले जिद्दी दाग और लंबे समय तक रहने वाली बदबू होती है। अगर पेशाब को समय रहते साफ न किया जाए, तो यह गद्दे के अंदर तक समा जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और कमरे में भी तेज गंध फैल सकती है। ऐसे में सिर्फ ऊपर से कपड़े से पोंछ देना या पानी डालकर साफ करना काफी नहीं होता। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से गद्दे से सुसु के दाग और बदबू दोनों को हटाया जा सकता है। इसके लिए आपको महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ती। तो चलिए आपको 3 आसान तरीके बताते हैं।गंध और दाग साफ करने के 3 आसान तरीके-1. बेकिंग सोडा से हट जाएगी बदबू बेकिंग सोडा...