नई दिल्ली, अगस्त 7 -- लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही बच्चे तो क्या बड़े भी मुंह बना लेते हैं। ऐसे में उन्हें लौकी जैसी पौष्टिक सब्जी खिलाना अपने आप में एक चैलेंज होता है। लेकिन लौकी की ही एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बच्चे बार-बार आप से बनवाने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं लौकी के क्रिस्पी टेस्टी डोसा की, जो नाश्ते के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। नॉर्मल डोसा बनाने के लिए दाल-चावल भिगोने की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन इसमें आपको कोई भी तैयारी पहले से करने की जरूरत नहीं है। सुबह के ब्रेकफास्ट में फटाफट से आप लौकी का कुरकुरा डोसा बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी काफी सिंपल है। आपने पहले कभी डोसा नहीं बनाया है, तो भी इसे फॉलो कर के आप परफेक्ट क्रिस्पी डोसा बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी-लौकी का क्रिस्पी डोसा बनाने...