जहानाबाद, अप्रैल 10 -- बिहार के जहानाबाद में 5 साल के मासूम बच्चे के साथ स्कूल हॉस्टल में दरिंदगी और नृशंस हत्याकांड का खुलासा हो गया है। यूकेजी छात्र का रेप (अप्राकृतिक यौनाचार) करके धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या करने वाला और कोई नहीं, बल्कि हॉस्टल कैंटीन का गार्ड ही था। पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई तब आरोपी शराब के नशे में था। हॉस्टल के बच्चे उसे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे, जिससे वह कुंठित हो गया था। जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने शुक्रवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल हॉस्टल के कैंटीन गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। शुरुआत में उसने हत्या की बात से इनकार कर दिया था। हालांकि, जब फॉरेंसिक टीम को उसके खिलाफ सबूत मिले, तो कड़ाई से पूछताछ करने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.