बदायूं, जून 3 -- तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के 112वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित आर्य वीर दल एवं आर्य वीरांगना दल शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आर्य समाज गुधनी के प्रधान बद्रीप्रसाद आर्य, मंत्री अगरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश आर्य, उपमंत्री संजय सिंह तथा आचार्य संजीव रूप ने संयुक्त रूप से प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह भी पढ़ें- शिविर में बालिकाओं को दिए संस्कार और राष्ट्रसेवा के संदेशमहत्वपूर्ण उद्देश्यों इस अवसर पर यज्ञ महोत्सव के निर्देशक एवं वैदिक विज्ञान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि यज्ञ महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक ...