औरंगाबाद, मार्च 13 -- दाउदनगर-पटना रोड स्थित भोले शंकर स्वीट्स प्रतिष्ठान से 12 वर्षीय बच्चे को बाल श्रम करते हुए श्रम विभाग की धावादल टीम ने विमुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की। जानकारी के अनुसार नियोजक विजय प्रसाद के प्रतिष्ठान भोले शंकर स्वीट्स में 12 वर्षीय बच्चे से काम कराया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर श्रम विभाग की धावा दल ने छापेमारी कर बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराया। टीम का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने किया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार तथा रफीगंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह भी शामिल थे। बच्चे को आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति औरंगाबाद को सुपुर्द कर दिया गया है। श्रम विभाग की ओर से बताया गया कि नियोजक के विरुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.