बच्चे को समान अवसर, सहयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं
मधुबनी, जुलाई 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी, वाटसन मध्य विद्यालय, गांधी बाजार मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय शंभुआर, मध्य विद्यालय मलंगिया सहित सभी मध्य विद्यालयों में शनिवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बार संगोष्ठी का विषय समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण रहा, जिसमें अभिभावकों को प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सहयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में एचएम सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत फोकल शिक्षिका जीनत परवीन एवं स्मिता शंकर ने गतिविधि आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को वज्रपात से बचाव के उपाय बताए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.