विकासनगर, नवम्बर 9 -- राज्य स्थापना दिवस पर विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालयों में सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार को सुधारने में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार को आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज सेवी डॉ. प्रतिभा प्रकाश ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में माता का अहम योगदान होता है। बच्चों को संयुक्त परिवार में रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय मे भारत माता की संस्कृति सभ्यता को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, हमारी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.