संभल, दिसम्बर 15 -- बच्चे को टेंपो से उतारने को लेकर हुए विवाद में टेंपो चालक और उसके साथियों ने एक दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने चालक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ धामपुर निवासी नीतू ने पुलिस को दी गई टिहरी में बताया कि वह पति के साथ गांव पाठकपुर चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान एक टेंपो में उनका 10 वर्षीय बेटा बैठा हुआ था। दंपती ने चालक से बच्चे को उतारने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि चालक ने टेंपो आगे बढ़ा दिया। इसका विरोध करने पर टेंपो में मौजूद चालक और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसको व पति को लाठी-डंडों से मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। फिरबारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.