गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसजी ग्रैंड सोसाइटी में बच्चे को लात मारने का विरोध करने पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटना के संबंध में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसजी ग्रैंड सोसाइटी में रहने वाले पवन कुमार ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि वह भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और सोसाइटी के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। बीती दो मई को उनका बेटा सोसाइटी के पार्क में फुटबॉल खेल रहा था। यह भी पढ़ें- रिटायर सिपाही ने महिला पर बरसाए घूंसे, मुकदमा दर्ज इसी दौरान खेलते समय गेंद पड़ोसी वरुण त्यागी के पिता को हल्के से लग गई। आरोप है कि इस पर गुस्साए बुजुर्ग ने बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.