नई दिल्ली, जुलाई 16 -- हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे, आत्मविश्वासी बने और जीवन में आगे बढ़े। इसके लिए अक्सर हम अच्छी स्कूलिंग, ट्यूशन और दूसरी सुविधाओं पर ध्यान देते हैं, लेकिन पेरेंटिंग कोच पूनम मेहरा का कहना है कि बच्चे की सबसे बड़ी सीख घर से शुरू होती है। बच्चे अपने माता-पिता की बातों से कम और उनके व्यवहार से ज्यादा सीखते हैं। घर का माहौल, माता-पिता का एक-दूसरे से बात करने का तरीका और बच्चों के साथ उनका व्यवहार, इन सबका सीधा असर बच्चे की सोच और आत्मविश्वास पर पड़ता है। आइए जानते हैं पेरेंटिंग कोच पूनम मेहरा के मुताबिक कुछ ऐसी ही बातों के बारे में जो बच्चे को सफल इंसान बनाने में मदद करती हैं।बच्चे सबसे पहले आपके व्यवहार से सीखते हैं पेरेंटिंग कोच पूनम मेहरा के अनुसार, बच्चे हर छोटी-बड़ी बात को ध्यान से देखते ह...