मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। बच्चे को अपने पास रखने के विवाद में बुधवार को कलमबाग चौक के पास पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई नोकझोंक तीसरे माले पर पहुंच गई। पति-पत्नी के बीच छत पर मारपीट होती देख घटना की सूचना काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दी गयी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को छत से नीचे उतारा। रात करीब दस बजे दोनों के बीच समझौता कराकर घर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...