रुडकी, फरवरी 26 -- बच्चे को लगी बाइक की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया है। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जब घायल उपचार को रुड़की अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। साथ ही मौके पर जमा भीड़ को भी खदेड़ दिया। मारपीट में चार लोगों को चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...