गिरडीह, मार्च 23 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव में रविवार को घर में खेल रहे ढाई वर्ष के बालक को एक बिल्ली ने पंजा से नोंचकर जख्मी कर दिया। जिससे पीड़ित परिवार में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी बच्चा दिवांशु कुमार पिता पप्पू कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस संबंध में जख्मी हुए बच्चे की मां आरती कुमारी ने बताया कि रविवार को बच्चा अपने घर में खेल रहा था। उसी समय बिल्ली ने नोंच कर उसे जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.