शाहजहांपुर, मई 3 -- पुवायां। थाना क्षेत्र में एक युवक बच्चे को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया। इटौली गांव निवासी अनुज (28) मोबाइल की किस्त जमा करने के लिए पुवायां आया था। कटरा बाजार के पास अचानक सामने आए बच्चे को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे बरेली ले गए हैं। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...