बगहा, मार्च 7 -- शनिचरी। योगापट्टी में सड़क पार कर रहे एक बालक को बचाने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया है। कार में बैठे चार यात्री सुरक्षित बच गये लेकिन कार का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे स्थानीय सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर है। घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। जख्मी कार चालक की पहचान यादवपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। कार पर सवार होकर एक चालक समेत पांच लोग नवलपुर बाजार में रिश्तेदार के यहां शादी में सम्मिलित होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.