मिर्जापुर, फरवरी 19 -- चुनार (मिर्जापुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में इन दिनों पागल बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। इससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बंदरों के हमले के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव के ही पुनीत मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका लड़का आयुष्मान कोचिंग पढ़कर घर आ रहा था उसी समय पागल बंदर ने हमला कर कई जगह काट लिया। हमले में आयुष्मान जख्मी हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाकर दवा कराया गया। ग्रामीण राजेश मिश्रा ज्योति, रूपेश पांडेय, विपुल पांडेय, मनोज पांडेय, आशीष पांडेय ने जिला प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...