बाराबंकी, अप्रैल 3 -- बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में खेत में पतंग उठाने गए एक बच्चे के साथ मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है, दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित मो. साबिर के अनुसार, 9 मार्च को उनका भांजा अयान कटी हुई पतंग उठाने के लिए पड़ोसी नबी अहमद उर्फ नब्बी के खेत में चला गया, जहां खीरे के दो पौधे टूट गए। इसी बात को लेकर नबी अहमद की पत्नी ने अयान की पिटाई कर दी। शोर सुनकर साबिर मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाकर माफी मांगते हुए घर लौट आए। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 5 बजे नबी अहमद, शराफत, सद्दाम, वकील उर्फ हबीब, लियाकत, अमीन और सादाब लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर एकजुट होकर साबिर के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जान बचाने के लिए परिवार के लो...