बच्चे को पीटने में शराबी पर केस
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। पहलू का पुरा (फुलवरिया) इलाके में शराब के नशे में लोगों को पीटने में आरोपी रामजी पर केस दर्ज किया गया। मोहल्ला निवासिनी निर्मला ने कैंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी रामजी शराब पीकर आया। वह घर के बाहर खेल रहे उनके नाती को पीटने लगा। उनकी बेटी सावित्री और बेटे प्रिंस ने उसे रोका तो उसने उनके ऊपर डंडे से वार कर दिया। सिर में चोट लगने से उनकी बेटी घायल हो गई। शराबी पड़ोसी ने ईंट से अपना सिर फोड़ लिया। उसने धमकी दी कि छत से कूदकर वह उन्हें फर्जी केस में फंसा देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.