बागपत, फरवरी 16 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के चौधरी फार्म हाउस में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित रहने और नई पीढ़ी को संस्कार देने का संदेश दिया। सम्मेलन में महामंडलेश्वर भैया दास महाराज ने कहा कि सभी लोग संगठित रहें, साथ मिलकर चलें और अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का ज्ञान अवश्य दें। आरएसएस के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण कुमार ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और जागरूकता में निहित है। सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की भावना के साथ कार्य करने तथा हिंदू समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आचार्य राधा कृष्ण मनोड़ी ने अपने विचार रखे। दिल्ली से भूपेंद्र सिंह, महंत प्रेमदास महाराज, जगतगुरु संतोषी महाराज, राधेश्याम, बृजेश, कमल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.