शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- जैतीपुर। क्षेत्र के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कल्यान नगला गांव में गेंद लगने को लेकर हुए विवाद में बच्चे को बुरी तरह पीटा गया। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामप्रताप नें बताया बुधवार को उनका 11 वर्षीय बेटा रानू घर के बाहर खेल रहा था। तभी उधर सें गुजरे गांव के ही रामपहलाद को रानू की गेंद लग गई। इसी को लेकर उक्त नें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब बच्चे ने विरोध किया,तो उसे उठाकर बीम पर पटक दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शरीर पर कई चोटें आईं। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.