औरैया, दिसम्बर 5 -- सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार देर रात एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे को जन्म देने के कुछ ही देर बाद हुई मां की मौत से परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। घाटमपुर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ज्योति गर्भावस्था के अंतिम चरण में थीं और कुछ समय से दिबियापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित मायके में रह रही थीं। गुरुवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उन्हें पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया लेकर पहुंचे, जहां से परिजन बेहतर उपचार के लिए उन्हें तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। ज्योति के पति अरविंद ...