बेगुसराय, अप्रैल 1 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत शाहपुर पंचायत भवन के निकट मंगलवार की शाम सब्जी का हाट-बाजार लगा था। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के चलकी गांव निवासी शिवलाल महतो का पुत्र रौशन कुमार सब्जी खरीदने तकरीबन 7:00 बजे शाम में हाट आया था। सब्जी लेकर अन्य सामान की खरीदारी करने के दौरान दो बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उसे चाकू से गोदकर उससे साढ़े सात हजार रुपए लूट लिया। पीड़ित बालक ने बताया कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के चलकी गांव निवासी नोखे महतो के पुत्र रामबाबू महतो समेत अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने गाली-गलौज व लूटपाट के बाद मुझे लोहे के सरिया से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मेरे द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे जिससे मेरी जान बची। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की तफ्तीश कर कार्रवाई की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.