लखनऊ, जनवरी 28 -- माल ब्लॉक को छोड़कर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। माल ब्लॉक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलेगा। अभियान की तैयारियों के क्रम में बुधवार को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि 10 फरवरी को सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। ध्यान रखना है कि किसी भी बच्चे को खाली पेट दवा अभिभावक न खिलाएं। दवा सेवन से वंचित बच्चों के लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड होगा। नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.