देवघर, जनवरी 1 -- सारवां, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत दासडीह गांव में कुत्ता के काटने से 10 वर्षीय बालक नितेश कुमार झा, पिता बागेश्वर झा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। घायल बालक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह बालक घर के पीछे क्रिकेट खेलने गया था। अचानक एक कुत्ता वहां तेजी से आया और बालक पर झपट पड़ा। लोगों की मदद से कुत्ते को खदेड़ कर वहां से भगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.