भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। स्टेशन चौक पर शनिवार दोपहर 12 बजे एक महिला के गोद सोए बच्चे के हाथ से मठिया खोलते एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर कोतवाली थाना की गश्त कर रही पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि वे ट्रेन से उतरने के बाद टोटो पकड़ने के लिए स्टेशन के बाहर खड़ी थी। इसी क्रम में एक युवक ने बच्चे के हाथ से चांदी का मठिया खोल लिया। पीछे में खड़े अन्य यात्रियों ने देख लिया। इसके बाद आरोपी की स्थानीय लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कोतवाली थाना की गश्त कर रही पुलिस की टीम साथ लेकर गई। कोतवाली थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि एक आरोपी को पकड़कर कुछ लोगों ने दिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.