बच्चे के साथ मारपीट का विडियो वायरल
नोएडा, जून 2 -- रबूपुरा, संवाददाता। मेहंदीपुर गांव में दस वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का की फुटेज भी वायरल हो रही है, जिसमें एक बाइक सवार बच्चे को पीटता दिखाई दे रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेहंदीपुर गांव निवासी ताहिर ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका दस वर्षीय बेटा मोहम्मद सोमवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस के एक व्यक्ति ने बाइक रोककर बच्चे के साथ मारपीट की। घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें मारपीट की घटना कैद हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत करने और आरोपी से बातचीत करने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के बाद परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.