गाजीपुर, मई 6 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, अमरेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र शिवांश अपनी बहन के साथ स्कूल जा रहा था। स्कूल के गेट पर स्थित एक जनरल स्टोर पर जब बच्चा टॉफी खरीदने के लिए रुका, तभी दुकान के मालिक ने बिना किसी ठोस कारण के 10 वर्षीय मासूम को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.