मेरठ, मार्च 3 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष के बच्चे के साथ छेड़खानी करने पर परिजनों के युवक की धुनाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़ित पिता ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक कई बच्चों को बहला फुसलाकर अपने पास बुला लिया। अन्य बच्चों को वापस भेज दिया लेकिन उसके बच्चे को बंद पड़े मकान में ले गया, जहां छेड़खानी करते हुए कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे को घबराई हालत में देख परिजनों ने पूछताछ की तो बच्चे से सारी बात बता दी। इसके बाद आरोपी की मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष शशांक दिवेदी का कहना है कि छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्चे का चिकित्सकिय परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.