मथुरा, जून 30 -- गांव राजपुर में सोमवार को बच्चे के विवाद में युवक ने चचेरे भाई को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी, जिसके बाद घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद घायल के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी है। गांव राजपुर निवासी मनीष सैनी का चचेरे भाई से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने मनीष के पांच साल के बेटे के साथ गाली गलौज कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी और मनीष के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद मनीष परिक्रमा मार्ग के समीप स्थित अपने गेस्ट हाउस पर चला गया। यह भी पढ़ें- झगड़ा बचाने पर युवक ने किया फायर, बाल-बाल बचा थोड़ी देर बाद आरोपी भाई वहां पहुंचा और मनीष पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। घटना के बाद आरोपी भाग गया और गेस्ट हाउस पर मौजूद लोग घायल ...