बच्चे के विवाद के बाद एक व्यक्ति से मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नूरनगर शांतिनगर में बच्चे के हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में सुनील प्रेस वाला, धर्मेंद्र, प्रियांशु और सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुनील कुमार ने शिकायत देकर बताया है कि 22 जून को दिन के वक्त बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात पर रात में करीब दस बजे सुनील प्रेस वाला, धर्मेंद्र, प्रियांशु और सतेंद्र उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही वह घर के बाहर आए तो उन लोगों ने एक राय होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.