नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बच्चों के लिए प्ले स्कूल सिर्फ खेलकूद की जगह ही नहीं बल्कि उनके बेहतर भविष्य की सुरक्षित नींव भी होती है। अगर प्ले स्कूल में बच्चा बेसिक चीजों को सीख लेता है, तो उसे आगे पढ़ाई में समस्या नहीं होती। हालांकि, आजकल एक से बढ़कर एक प्ले स्कूल खुल चुके हैं, जो बच्चों को अच्छी एजुकेशन देते हैं। लेकिन माता-पिता के लिए जरूरी सवाल ये होता है कि वह बच्चे के अच्छा प्ले स्कूल कैसे चुनें? अक्सर पेरेंट्स सोचते हैं कि जो स्कूल ज्यादा महंगा है, देखने में अच्छा है वही बेस्ट होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। कई बार महंगे-बड़े स्कूलों में बच्चा कुछ नहीं सीख पाता और पेरेंट्स को भी पछताना पड़ जाता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बच्चे के लिए अच्छा प्ले स्कूल कैसे चुनें और पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?कैसे चुनें अच्छा...