बच्चे के पैर पर कार चढ़ने से बवाल, दो पक्षों में मारपीट
हरिद्वार, जून 6 -- उत्तरी हरिद्वार स्थित खड़खड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हरियाणा के दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे के पैर पर कार का पहिया चढ़ जाने के बाद मामला अचानक बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से नाराज बच्चे के परिजनों ने कार चालक को वाहन से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। हंगामे के दौरान चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। बताया गया कि कार में उसका एक साथी भी मौजूद था, जो काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठा था। गुस्साए लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और इस दौरान वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.