मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के सामने एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। सेंटर से मिली रिपोर्ट में बच्चे के पेट में पथरी और कैंसर बता दिया गया। जबकि दूसरे डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने पर रिपोर्ट नार्मल आई। तब जाकर बच्चे के पिता ने राहत की सांस ली। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव अधिवक्ता हैं। उनके बेटे दस वर्षीय हर्ष यादव के पेट में दर्द था। वें 27 अप्रैल को बच्चे का उपचार कराने मंडलीय अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने उपचार के बाद बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। जिस पर वीरेंद्र ने बेटे का अल्ट्रासाउंड अस्पताल के सामने नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर में कराया। आरोप है कि यहां चौथा नंबर लगा, लेकिन 40 वें नंबर पर अल्ट्रासाउंड किया गया। उसके बाद बच्चे की जांच रिपोर्ट में उसके...