लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- बाघ के हमले में मारे गए थारू परिवार के चार साल के बच्चे अराध्यम के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी पचास हजार रूपए आर्थिक मदद की। साथ ही आगे भी सहायता करने और सरकार से भी मदद कराने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में बीते दो दिन पहले थारू परिवार के एक चार वर्ष के बच्चे अराध्यम पुत्र राधे को बाघ ने मार दिया था। बच्चे अराध्यम के माता पिता खेत में मजदूरी करते थे, अराध्यम वहीं अपने माता पिता के साथ खेत में गया था, वहां बच्चे पर बाघ ने हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। जिसकी सूचना पर विधायक रोमी साहनी लखनऊ से सीधे मृतक बच्चे अराध्यम के घर ग्राम परसिया पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया एवं थारू बच्चे की मां अनीता को पचास हजार रुपए की आर्थक सहायता दी और सरकार से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.