हापुड़, अप्रैल 26 -- नगर के मोहल्ला रविदास चौक निवासी महिला ने पति पर बच्चे के दूध और दवाई के लिए रुपये मांगने पर दुप्पटे से गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी शिवानी ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि वह शुगर की रोगी है। समय समय पर उसकी दवाई चल रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति दवाई के लिए रुपये देने में आनाकानी करता है। पीड़िता ने बताया कि अब दो दिन पूर्व उसने बेटे के दूध और अपनी दवाई के लिए पति से रुपये मांगे तो आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी है। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने दुप्पटे से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।...