बच्चे के दिल में छेद का सफल ऑपरेशन
वाराणसी, जून 24 -- चिरईगांव। चिरईगांव पीएचसी के डॉक्टरों ने बच्चे के दिल में छेद का सफल ऑपरेशन कराया। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आरबीएसके टीम ने पांच जून को कंपोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें कमौली गांव निवासी विजय यादव के बेटे प्रिंस यादव (10 वर्ष) के दिल में छेद के लक्षण मिले। नोडल अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि उन्होंने शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल में उसका इको और ईसीजी टेस्ट कराया। जांच में उसके दिल में आठ एमएम का छेद होने की पुष्टि हुई। आरबीएसके टीम ने सीएमओ के निर्देश पर बच्चे को आईएमएस बीएचयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसके दिल के छेद का सफल ऑपरेशन किया। आरबीएसके टीम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पीयूषकांत, गुंजा और रामपाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.