मधुबनी, मार्च 13 -- हरलाखी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हाटपरसा गांव में बच्चे के झगड़े को लेकर एक महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने गांव के ही लखवी देवी, रवि कुमार व कमली देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार खेलने के दौरान बच्चों का झगड़ा हो गया। इस कारण सभी आरोपित महिला के घर मे घुसकर मारपीट व दुर्व्यहार किया। इस दौरान आरोपितों ने महिला के गले से मंगलसूत्र भी निकाल लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...