लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में एक बच्चे के गायब की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव निवासी संटू यादव के 14 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के लापता होने के छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर एसडीपीओ कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि बच्चा अचानक लापता हो गया, जिसके बाद से वे लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसडीपीओ ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के दौरान किऊल की ओर जाने का एक अहम सुराग मिला है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.