भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बच्चे के गले की चकती उड़ाकर बदमाश भागने लगा। लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। इस बीच बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए और धराए बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया। रेल पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित लोदीपुर का रहने वाला बता रहा है। उसके पास से बच्चे का चकती बरामद हुआ है। पीड़ित महिला की ओर से अबतक आवेदन नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.