बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। शहर के पुराना कस्बा में सात वर्षीय मासूम के ऊपर कुछ किशोरों ने केमिकल डाल दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप में झुलस गया। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शहर के पुराना कस्बा निवासी इनाम ने बताया कि रविवार को उसका सात वर्षीय बेटा रिहान दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी वहां मोहल्ले के ही कई किशोर पहुंच गए और बेटे को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे के ऊपर केमिकल डाल दिया। इससे उसके बेटे का शरीर गंभीर रूप में झुलस गया। कुछ बच्चों ने घर पहुंचकर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बेटा बुरी तरह जख्मी मिला। वे तुरंत रिहान को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.