झांसी, अप्रैल 20 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट नर्सिंग होम में साढे़ तीन साल के बच्चे के इलाज के दौरान हंगामा हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। तीमारदारों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर चैंबर में बुलाकर पिटाई का आरोप लगाया। बताया, मासूम बच्चे के इलाज के नाम पर मोटी रकम मांग रहे थे। लेकिन, तबियत में फर्क तक नहीं था। वहीं पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर जांच शुरू कर दी है। नैनागढ़ नगरा के मोहल्ला तलैया निवासी सुनीता देवी पत्नी मोहन बाबू के साढ़े तीन साल के नाती का बुखार नहीं उतर रहा था। वह परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग में इलाज के लिए पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने बच्चे को देखने के बाद भर्ती कर लिया और इलाज के नाम पर 50 हजार रुपए नगद जमा करा लिए। लेकिन, दिन-ब-दिन बच्चे की हालत और बिगड़ गई। रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.