बच्चे के अपहरण में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
रुडकी, मई 19 -- झबरेड़ा, संवाददाता। शादी समारोह से तीन साल के मासूम के अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। झबरेड़ा क्षेत्र के गांव भक्तोवाली निवासी अमरेश कुमार की 14 मई को बहन का शादी समारोह था। इस दौरान उनकी तीन साल का बेटा आयु लापता हो गया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला था कि तीन बाइक सवार बच्चे का अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों बाद ही मासूम को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी गरजा उर्फ गजे निवासी सकरपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.