जहानाबाद, मार्च 7 -- घोसी, निज संवाददाता काको थाना क्षेत्र के घूरण विघा गांव के समीप से शुक्रवार को अपहृत हुए बच्चे के मामले में काको थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में बच्चे के बाबा सत्येंद्र यादव के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संदर्भ में काको थाना अध्यक्ष का बताना है कि मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है। गौरतलब हो कि खपुरा मोड़ के समीप एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर लौट रहे 6 वर्षीय बच्चे मोनू कुमार को शुक्रवार को बुलेट सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया था इसके बाद ग्रामीणों की सक्रियता एवं पुलिस गस्ती गाड़ी को देख अपहरणकर्ता बच्चे को सड़क पर फेंक कर भाग निकला था। घटना के बाद इलाके के पुलिस सक्रिय होकर मामले की तहकीकात कर रही थी हालांकि अब तक के जांच में पुलिस को कुछ विशेष हाथ नहीं लगा है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.